दिव्या दत्ता ने ताहिरा कश्यप की फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' की शूटिंग की खत्म

Photo Source :

Posted On:Monday, October 11, 2021

मुंबईअक्टूबर 11  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   ताहिरा कश्यप ने नेटफ्लिक्स पर इस साल आई  फिल्म 'फील्स लाइक इश्क़' के लिए एक कहानी डायरेक्ट की थी जिसका नाम है 'क्वारंटीन क्रश' अब ताहिरा अपनी पहली फीचर फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' की शूट कर रही है जिसमे साक्षी तंवर, सैयामी खेर और दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आएँगी। दिव्या दत्ता ने फिल्म की अपनी शूटिंग खत्म होने पर शेयर की एक मजेदार वीडियो। 

वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, "और ऐसे करते है आप फिल्म का रैप। #शर्मा जी की बेटी।  ताहिरा, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर, समीर नायर @एलिप्सिसएंटरटेनमेंट @अप्प्लॉस सोशल। बहुत बहुत धन्यवाद इस मजेदार सफर के लिए साक्षी तंवर, सैयामी , शारिब और डब्बास प्रवीण के साथ काम करके बहुत मजा आया। “

शर्मा जी की बेटी एक कॉमेडी ड्रामा है जो तीन मिडिल क्लास मॉडर्न अर्बन वीमेन की कहानी है। तीनो का आखिरी नाम शर्मा होता है। फिल्म को अप्प्लॉस एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 

फिल्म में साक्षी तंवर, सैयामी खेर और दिव्या लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ फिल्म में शारिब हाशमी और प्रवीण डब्बास भी नजर आएंगे। 

वर्कफ्रंट पर, दिव्या जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली है। फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसे रजनीश घई ने डायरेक्ट किया  है।फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के रोल में नजर आएँगी।उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल और शारिब हाशमी नज़र आएंगे। फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित है। 

वह पंजाबी फिल्म 'माँ' में भी नजर आएंगी जो एक माँ और बेटे के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, दिव्या दत्ता, बब्बल राय, आरुषि और प्रिंस कंवलजीत नजर आएंगे। 

फिल्म 6 मई 2022 को रिलीज होगी। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.