दिव्या दत्ता ने अपनी दूसरी किताब 'द स्टार्स इन माय स्काई' की घोषणा की

Photo Source :

Posted On:Friday, October 8, 2021

मुंबईअक्टूबर 08  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   दिव्या दत्ता एक ऐसी  एक्ट्रेस है जिन्होंने करैक्टर रोल्स को नए मायने दिए। उन्होंने प्रूव किया की सपोर्टिंग रोल्स भी फिल्म की सफलता में बहुत जरुरी रोल प्ले करते है।चाहे उनकी फिल्म 'वीर ज़ारा' में उनका रोल हो या 'भाग मिल्खा भाग' में ,या फिर 'दिल्ली-6' में हर रोल से उन्होंने लोगों के दिलों को छुआ है। लेकिन बहुत कम लोग जानते है वह एक बहुत अच्छी राइटर भी है। 

दिव्या अपनी दूसरी किताब आप सबके लिए लेकर आ रही है जिसका नाम है 'द स्टार्स इन माय स्काई' 

यह खबर शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, "बहुत ही ख़ुशी के साथ, नवरात्रे के शुभ अवसर पर मैं अपनी दूसरी किताब 'द स्टार्स इन माय स्काई' की घोषणा कर रही हूँ। मेरी पहली किताब थी #मी एंड माँ।यह किताब उन लोगों के बारे में है जो मुझे मेरे फ़िल्मी करियर में मिले और जिन्होंने मेरी ज़िन्दगी को इम्पैक्ट किया। आप लोगों का प्यार चाहिए। धन्यवाद वैशाली माथुर और पेंगुइन रैंडम। किताब की प्री बुकिंग जल्दी ही अन्नोउंस की जाएगी। “

यह किताब दिव्या ने उन लोगों को लेकर लिखी है जो उनके फिल्मी करियर में उन्हें मिले और जिनकी वजह से उनकी ज़िन्दगी में काफी प्रभाव पड़ा। 

इस से पहले दिव्या ने एक मेमॉयर लिखा था 'मी एंड माँ' . यह उनकी माँ और उनके रिश्ते के बारे में थी। इस किताब में उन्होंने अपनी माँ की स्ट्रगल बताई थी कैसे उन्होंने दिव्या को एक स्ट्रांग वुमन बनाया। यह किताब साल 2017 में पब्लिश हुई थी। 

वर्कफ्रंट पर, दिव्या जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली है। फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसे रजनीश घई ने डायरेक्ट किया  है।फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के रोल में नजर आएँगी।उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल और शारिब हाशमी नज़र आएंगे। फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित है। 

वह पंजाबी फिल्म 'माँ' में भी नजर आएंगी जो एक माँ और बेटे के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, दिव्या दत्ता, बब्बल राय, आरुषि और प्रिंस कंवलजीत नजर आएंगे। 
फिल्म 6 मई 2022 को रिलीज होगी।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.