कोरोना वायरस की चपेट में आएं जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया

Photo Source :

Posted On:Monday, January 3, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 जनवरी 2022   कोरोना वायरस एकबार फिर अपने पैर पसार रहा है। आएं दिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहीं हैं। अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सितारों के कोविद  के चपेट में आने की खबरें सामने आ चुकीं है। अब खबरें सामने आयीं है कि बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविद के शिकार हो गएं है। 
 
अभिनेता जॉन ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कोविद पॉजिटिव पाएं जाने की जानकारी दी, और साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।  
 
उन्होंने लिखा, "मैं तीन दिन पहले एक शख्स के संपर्क में आया था। बाद में पता चला कि वो कोरोना से संक्रमित है। जिसके बाद प्रिया और मैं कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। हमने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। इसलिए अब हम किसी के संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों ने वैक्सीन लगवा ली थी। हमें इस समय हल्के लक्षण हैं। अपना ख्याल रखें और स्वस्थ रहें। मास्क जरूर पहनें।"
 
बीते दिनों कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर कोरोना का शिकार हुई थी, इससे पहले अर्जुन कपूर, रिया कपूर और उनके पति करण भी कोविद पॉजिटिव हुएं थे। 
 
फिलहाल जॉन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म "सत्यमेव जयते 2" में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार भी लीड रोल में थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुलाई रिस्पांस मिला था। इसके अलावा जॉन के पास "अटैक" और "एक विलेन रिटर्न्स" जैसी फिल्में हैं। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.