आयुष्मान खुराना आये नजर 'ट्रेवल एंड लेजर इंडिया' मैगज़ीन के कवर पेज पर

Photo Source :

Posted On:Friday, October 8, 2021

मुंबईअक्टूबर 08  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   आयुष्मान खुराना एक सेल्फ मेड स्टार है , एक आउटसाइडर जिसने इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।उनकी चॉइस ऑफ़ फिल्म्स, कस्टम मेड  करैक्टर की वजह से हर बार ऑडियंस और क्रिटिक दोनों से ही उन्हें प्रशंसा मिली है। अब वह नजर आ रहे है 'ट्रेवल एंड लेजर इंडिया' मैगजीन के कवर पेज पर। 

अपने चाहने वालो के साथ पेज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अक्टूबर हीट”

आयुष्मान ने अपनी फिल्मों के द्वारा हीरो की डेफिनेशन बदल दी है। उन्होंने माचो मैन से आम इंसान को हीरो बना दिया है। अपने 9 साल के बॉलीवुड करियर स्पेन जो की साल 2012 में विक्की डोनर से शुरू था, उन्होंने कई उन्दा परफॉरमेंस दी है।आयुष्मान ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल्स से बल्कि अपनी सिंगिंग स्किल्स से भी ऑडियंस का दिल जीता है। 

वर्कफ्रंट पर, आयुष्मान जल्दी ही फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आने वाले हैं। यह एक लव स्टोरी है जिसमे वह एक क्रॉस फंक्शनल एथलीट के रूप में नजर आएंगे और फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर नजर आएँगी।फिल्म 10 दिसंबर २०२१ को रिलीज होगी। 

इसके साथ वह फिल्म  'डॉक्टर जी' में भी नजर आएंगे । फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया  है और इसको प्रोड्यूस जंगली पिक्चर्स ने किया है। फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएँगी। 

इसके साथ साथ वह अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अनेक' में भी नजर आएंगे जो एक एक्शन थ्रिलर है। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.