न्यूज़ हेल्पलाइन- 2 नवंबर 2021 आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए आने वाला समय बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि वे बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले है। अब तो उनकी कुछ फिल्मों की रिलीज डेट भी फाइनल हो चुकी है। वहीं उनकी फिल्म "चंडीगढ़ करे आशिकी" इसी साल दिसंबर में बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर भी मुख्य किरदार में है।
फिल्म से आज आयुष्मान और वाणी कपूर का फर्स्ट लुक भी रिवील किया गया है, जो बेहद ही शानदार है। फर्स्ट लुक रिवील करने के साथ ही आयुष्मान खुराना ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, "ये आशिकी कुछ अलग है। चंडीगढ़ करे आशिकी का ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज होगा। 10 दिसंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए।"
सामने आएं फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें आयुष्मान और वाणी लिपलॉक किस करते हुए नजर आ रहें हैं। फिल्म का ट्रेलर 8 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। सामने आएं इस फर्स्ट लुक ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। अब तो दर्शक फिल्म की पहली झलक देखने को बेकरार हैं।
फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है जबकि भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर है। आयुष्मान और वाणी अपनी इस फिल्म के साथ 10 दिसंबर को लोगों के दिलों पर छाने आ रहें हैं।