आर्यन खान की बैल एप्लीकेशन हुई रिजेक्ट, आर्थर रोड जेल में हुए शिफ्ट

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

मुंबईअक्टूबर 09  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   शुक्रवार को मुंबई कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा की बेल एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया। कोर्ट का मानना है उनकी बैल एप्लीकेशन मेंटेनेबल नहीं है। NCB की टीम ने पिछले शनिवार देर रात को एक क्रूज पार्टी में रेड मारी थी जिसके बाद इन सबको कस्टडी में लिया गया था और रविवार को उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। 

अब आर्यन खान के वकील स्पेशल कोर्ट जिन्हे NDPS (नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सुब्स्टेन्सेस ) एक्ट के तहत डेसिगनेट किया जाता है , वहा इनकी बेल की प्ली करेंगे।यह कोर्ट शनिवार को काम नहीं करता इसलिए यह प्ली सोमवार को फाइल की जाएगी। 

गुरुवार को आर्यन और बाकी सात लोगों को एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट RM नेर्लिकर ने 14 दिन की जुडिशल कस्टडी का आर्डर दिया था।NCB ने इनकी कस्टडी बढ़ाने की अपील की थी लेकिन उनकी अपील को खारिज कर दिया गया था। 

आर्यन को अब मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है। 

NCB की टीम को रेव पार्टी की खबर मिली थी और उन्होंने एम्प्रेस क्रूज शिप पर रेड मारी थी। यहाँ पर उन्होंने 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस , 22 MDMA की पिल्स मिली और साथ में 1.33 लाख कैश  बरामद किये ।वही आर्यन के वकील ने कहा है NCB की टीम को उसके पास से कुछ नहीं मिला। 

अभी तक NCB ने 18 लोगों को इस क्रूज रेड  के तहत अरेस्ट कर लिया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.