अर्जुन बिजलानी और आस्था गिल ने "सावरिया" गाने से डांस फ्लोर पर लगाई आग

Photo Source :

Posted On:Friday, October 8, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 8 अक्टूबर 2021  अर्जुन बिजलानी और आस्था गिल के फैंस 8 अक्टूबर का यानि के आज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि आज के दिन ही दोनों का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला था, जिसका नाम "सावरिया" है। फिलहाल फैंस का इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है क्योंकि गाना सोनी म्यूजिक के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। 
 
"सावरिया" एक डांस नंबर है जिसमें अर्जुन और आस्था दोनों की ही ताबड़तोड़ परफॉरमेंस देखने को मिल रहीं हैं। आस्था जहां अपनी सिंगिंग के साथ ही अपने लटकों-झटकों से भी डांस फ्लोर पर आग लगा रही है, वहीं अर्जुन अपने एक्सप्रेशन और अपने शानदार लुक्स से कहर ढा रहें हैं। 
 
एक्ट्रेस आस्था गिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर  "सावरिया" म्यूजिक वीडियो का एक छोटा सा क्लिप शेयर कर बताया कि गाना सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। उन्होंने लिखा, "देख तेरी तुझे.... दिल बोले हाय हाय। सावरिया सोनी म्यूजिक चैनल पर रिलीज हो गया है।"
 
"सावरिया" गाने को आस्था गिल के साथ कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स दिलवाला ने लिखा है जबकि म्यूजिक आदित्य देव ने कंपोज किया है और इस म्यूजिक वीडियो को आदिल शेख ने डायरेक्ट किया है। 
 
मालूम हो कि ये दूसरी बार है जब अर्जुन और आस्था एकसाथ स्क्रीन शेयर की हैं। इससे पहले दोनों "खतरों के खिलाड़ी 11" में एकसाथ नजर आएं थे। आस्था गिल और अर्जुन बिजलानी के ऊपर फिल्माए गए इस सॉन्ग को आप सोनी म्यूजिक के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
 
चेक आउट द सॉन्ग


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.