अन्नू कपूर की हालत स्थिर, सीने में दर्द की शिकायत

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 28, 2023

पॉपुलर एक्टर अन्नू कपूर को गुरुवार (26 जनवरी) को साने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अन्नू इस समय डॉक्टर्स की निगरानी में हैं औरअब उनकी कंडीशन स्थिर बताई जा रही है।हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने दिया अन्नू का हेल्थ अपडेट! 
 
सर गंगा राम हॉस्पिटल के मैनेजमेंट की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज कर बताया गया है कि अन्नू कपूर कोचेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उनका इलाज कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशांत वट्टल कर रहे हैं। इस समयवो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं। अब इस खबर को सुनने के बाद अन्नू के फैंस उनकी तबीयत जल्द ठीक होने की कामनाकर रहे हैं।
 
अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। उनका असली नाम अनिल कपूर था। हालांकि अपनेपिता की थिएटर कंपनी में शामिल होने के बाद उनका नाम अन्नू कपूर रख दिया गया। अन्नू एक्टर होने के साथ-साथसिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं।
 
अन्नू की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'काला पत्थर' से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन उन्हेंअसली पहचान फिल्म 'उत्सव' से मिली। फिर इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अन्नू ने 'तेजाब', 'मिस्टरइंडिया', 'राम लखन', 'सात खून माफ' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
 
अन्नू कपूर को आखिरी बार वेब शो 'क्रैश कोर्स' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्मअमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। अन्नू जल्द ही हम दो हमारे बारह और सब मोह माया है में नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.