आलिया भट्ट ने इस अंदाज में मनाया अपना 29वां जन्मदिन

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 17, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 17 मार्च 2022     बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वे कभी एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपने काम को लेकर चर्चा में रहती है। 
 
फिलहाल इस वक्त आलिया अपने काम को लेकर खूब वाहवाही बटोर रहीं हैं। दरअसल उनकी हालिया रिलीज फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहीं हैं, जिसमें उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया है। 
इसी बीच आलिया ने 15 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। आलिया अपना जन्मदिन मनाने मालदीव पहुंची है जहाँ उनके साथ उनकी माँ सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी दिखाई दी। 
 
मालदीव में आलिया ने अपना जन्मदिन बहुत ही खास अंदाज में मनाया। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे कभी बीच किनारे इंज्वाय करती नजर आ रहीं हैं तो कभी सेल्फी लेती दिखाई दे रहीं हैं।  
 
साथ ही साथ वीड‍ियो में देख सकते हैं कि वह पूल साइड ब्रेकफास्ट एंजॉय करती नजर आ रही हैं। पूल के आगे उनके बर्थडे विश लेटर्स भी देखे जा सकते हैं। आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, और फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 
 
बर्थडे बैश के इस शानदार वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए आलिया लिखती हैं, "this is 29, प्यार के लिए धन्यवाद।"
 
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही साउथ स्टार रामचरण और जूनियर NTR के साथ फिल्म ‘RRR’ में दिखाई देगी। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी, जिसमें वह पहली बार अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.