फिल्म पुष्पा से अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का लुक हुआ जारी , दमदार नजर आयी अभिनेत्री।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

साउथ सिनेमा की प्रतिभाशाली और हॉट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का फिल्म पुष्पा से लुक जारी कर दिया गया है। इस नए लुक में रश्मिका काफी हॉट लग रही हैं।
 
मिथ्री मूवी मेकर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए फिल्म पुष्पा का नया पोस्टर शेयर किया जिसमें रश्मिका तैयार होते नजर आ रही हैं।मिथ्री मूवी मेकर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि," हमारे खतरनाक पुष्पाराज का दिल सिर्फ तभी पिगलता हैं जब वह श्रीवल्ली( रश्मिका मंदाना) को प्यार से देखते हैं। पुष्पा की आत्मा श्रीवल्ली।"
 
इस पोस्टर में रश्मिका को श्रृंगार करते दिखाया गया है। पोस्टर में अभिनेत्री ने लाल रंग का ब्लाउज पहना है और केसरिया रंग का पेटीकोट, जिसमे रश्मिका दर्पण में देखते हुए अपने कानो में कुण्डल पहन रही हैं। इस पोस्टर में बाकई रश्मिका अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरते हुई नजर आ रही हैं। उनके फैंस उनका ये नया लुक काफी पसंद आ रहा हैं।
 
बता दें कि फिल्म पुष्पा द राइज का भाग 1 क्रिसमस पर 25 दिसंबर 2021 को रिलीज होगा। इस फिल्म अल्लू अर्जुन मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी अहम किरदार में हैं।
 
रश्मिका मंदाना अाखिरी बार  तमिल फिल्म  सुलथान में नजर आई थी। पुष्पा के अलावा वे फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वे फिल्म गुडबाय और अदावल्लू मीकू जोहारलु में भी नजर आयेंगी।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.