अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने मां दुर्गा के आगमन पर किया स्वागत, नवरात्रि को लेकर कही यह बात।

Photo Source :

Posted On:Friday, October 8, 2021

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने घर में मां दुर्गा के आगमन पर स्वागत किया है। उन्होंने मां दुर्गा के त्यौहार नवरात्रि के आने पर खुशी जताई है। अभिनेता ने नवरात्रि पर्व का पहला दिन अपने परिवार के संग मनाया हैं।
 
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पर्व को मनाते हुए अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की हैं। विवेक ने तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट लिखा कि, "नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों के आगमन पर हम उनका स्वागत करते हैं। चलिए हम सब मिलकर मां दुर्गा की के आगमन पर प्रार्थना करते हैं और साथ ही साथ धरती पर निवास कर रहीं हमारी मां, हमारी बहन, हमारी बेटी और हमारी पत्नी को उतना ही प्रेम करना चाहिए जितना की मां दुर्गा को।"
 
विवेक के द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनकी पत्नी, बेटी, मां और वे खुद हाथ जोड़कर मां दुर्गा को नमन कर रहे हैं। वे अपने परिवार के संग बड़े ही श्रद्धा के साथ नवरात्रि पर्व का स्वागत कर रहे हैं।
 
बता दें कि आखिरी बार विवेक मलयालम फिल्म लुसिफर में अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वे फिल्म रोजी द सैफरॉन में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.