नौसिखिए ने नजर आएंगे अभिमन्यु दसानी, अमोल पाराशर और श्रेया धन्वन्तरी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 30, 2022

एक्टर अभिमन्यु दसानी, अमोल पाराशर और श्रेया धन्वन्तरी की आगामी फिल्म ‘नौसिखिए का निर्देशन संतोष सिंह करने वाले हैं। फिल्म कन्फर्म हो गई है.
 
डायरेक्टर, प्रोडूसर और को-एक्टर्स के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए, अभिमन्यु ने लिखा, "यह एकदम रोमांचक होनेवाला है. लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज ने लिया बड़ा कदम, अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं के साथ बैक-टू-बैक फीचरफिल्मों की घोषणा करके। अभिमन्यु दासानी, अमोल पाराशर और श्रेया धनवंतरी अभिनीत 'नौसीखिए' संतोष सिंह द्वारानिर्देशित और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी।" 
 
बता दें कि इस फिल्म का निर्माण एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा।इससे पहले, लायंसगेट इंडिया स्टूडियो ने नीतू कपूर, सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ अभिनीत 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना' काएलान किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नौसिखिए' एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी परआधारित होगी, जो गलती से एक दुल्हन को चुरा लेते हैं। चिराग गर्ग और अविनाश द्विवेदी ने इस फिल्म को लिखा है।लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज बैक-टू-बैक फिल्मों का एलान कर रहा है इस कड़ी में '‘नौसिखिए' भी एक है।
 
अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर अभिमन्यु दसानी काफी उत्साहित हैं। बता दें कि 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'मर्द को दर्दनहीं होता' में अपने काम के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अभिमन्यु दासानी फिल्म 'नौसिखिए' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.