अभिमन्यु दसानी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म "मीनाक्षी सुन्दरेश्वर" इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 5 अक्टूबर 2021  अभिमन्यु दसानी और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म "मीनाक्षी सुन्दरेश्वर" की रिलीज डेट आज अनाउंस कर दी गई है। ये फिल्म नवंबर महीने में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की। 
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर रिवील करते हुए लिखा, "इस फेस्टिव सीजन पर हमारे साथ इस यूनीक और सुपर क्यूट लांग डिस्टेंस लव स्टोरी का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए। मीनाक्षी सुन्दरेश्वर 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।"
 
वहीं एक्ट्रेस सान्या ने भी फिल्म की रिलीज डेट सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, "चाहे डिस्टेंस लांग हो या शॉर्ट, सब चीजें वर्कआउट हो जाती है, अगर प्यार हो तो। तो तैयार हो जाइए सुन्दरेश्वर और मेरी प्यार भरी ये लांग डिस्टेंस मैरिज देखने के लिए। मीनाक्षी सुन्दरेश्वर 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।"
 
फिल्म का प्रीमियर 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर और एक सॉन्ग का ऑडियो रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, वहीं गाने को भी लोगों द्वारा पसंद किया गया। फिलहाल अब दर्शकों को फिल्म का इंतजार है। 
 
फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' अभिमन्यु की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे 2018 में आई फिल्म "मर्द को दर्द नही होता" से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। इस अपकमिंग फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.