डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज "आर या पार" का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 15, 2022

अभिनेत्री पत्रलेखा ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज 'आर या पार' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया हैं, जिसमें दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी नजर आएंगे।
 
ट्रेलर को शेयर करते हुए पत्रलेखा ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, “जंगल में आग लग जाएगी, तो शेर शहर में आएगा! हॉटस्टार स्पेशल आर या पार" 
 
इस सीरीज को सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने क्रिएट किया हैं, इस सीरीज में सुमीत व्यास, आशीष विद्यार्थी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, आसिफशेख, शिल्पा शुक्ला, वरुण भगत और नकुल सहदेव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर की शुरुआत दुनिया से एक अलग जनजाति और उसके युवा रक्षक, रावल द्वारा निभाए गए सरजू नाम के मुख्य किरदारको पेश करने के साथ होती है। वही, दूसरी ओर, आशीष विद्यार्थी एक निर्दयी व्यवसायी हैं, जिसे यूरेनियम जैसे खनिजों कीतलाश हैं, जो इस जनजाति की भूमि के नीचे दबा हैं, और उसे हर कीमत पर यूरेनियम चाहिए, जिसके लिए वो हर हद पार कर सकता हैं. 
 
आशीष और उसके लोग नदी के पानी में जहर मिला देते हैं, लेकिन लोगों का इलाज करने के लिए पत्रलेखा एक डॉक्टर के रूप में सामने आती हैं, और फिर में नया मोड़ आता हैं. दोनों गट आमने-सामने एक "आर या पार" की लड़ाई लड़ते हैं. 
 
इस सीरीज को ग्लेन बरेटो, अंकुश मोहला और नील गुहा ने मिला कर डायरेक्ट किया हैं, यह सीरीज 30 दिसंबर सेडिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.