गोरी नागोरी ने बिग बॉस में गाए हरियाणा के गुणगान, की राजस्थान से बेवफाई - क्रेज़ी किंग का बड़ा दावा

Posted On:Monday, November 21, 2022

रैपर-सिंगर-लाइव परफ़ॉर्मर भरत गोस्वामी, जिन्हें फेन्स क्रेजी किंग के नाम से भी जानते है, सलमान खान द्वारा होस्ट किए गएरियालिटी शो बिग बॉस सीजन 16 की प्रतियोगी गोरी नागोरी से काफी नाराज़ है, उनका कहना है गोरी ने बिग-बॉस मेंहरयाणा के गुण गाये, जबकि वह राजस्थान में जन्मीऔर बड़ी हुई है, उनकी अपने स्टेट के प्रति कोई निष्ठा और वफादारी बनतीहै जिसे निभाने में वो नाकामयाब रही है।

बिग बॉस सीज़न 16 में अपने परफॉरमेंस  के दौरान, गोरी नागोरी, जिनका जन्म और पालन-पोषण राजस्थान में हुआ था, वास्तव में एक गर्वित राजस्थानी के रूप में सामने नहीं आईं, और कुछ वोट हासिल करने के लिए उन्होंने हरियाणा की प्रशंसाकी और फिर बाहर निकाल दी गई।

गोरी को उसके कमजोर रुख के लिए फटकार लगाते हुए, क्रेजी किंग ने कहा, “हम सभी अपने देश और अपने होम-स्टेट से प्यारकरते हैं। जिस जगह पर आप पैदा हुए और पले-बढ़े, उस जगह से आपका खास लगाव होता है। गोरी वास्तव में अपने राज्यके प्रति वफादार और वास्तविक नहीं दिखी, जहां वह पैदा हुई, पली-बढ़ी और इतना नाम कमाया की बिग बॉस तक पहुँच गई, उस जगह को उन्होंने एक बार भी याद नहीं रखा" 

“उसने राजस्थान के बारे में कभी कुछ अच्छा नहीं कहा, यहाँ की संस्कृति, विरासत, इतिहास, भाषाएं, भोजन, किसी भी चीज केबारे में कुछ नहीं बोली! वह दावा करती रही कि वह हरियाणा की शकीरा है, इस तथ्य के बावजूद कि उसका पहला गाना एकराजस्थानी नंबर था। वास्तव में उनकी निष्ठा अपने प्रदेश के प्रति नहीं हैं। उन्हें लगा की अगर वह राजस्थान का पक्ष लेती है तोलोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेंगे, लेकिन यह सच नहीं है, मैं राजस्थान से हूं और मैंने भी सफलता पाई है, और कभी किसी शो केलिए अपना राज्य नहीं बेचा। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा, ये अपमानजनक बात है. मेरा मोटो हमेशा अपनी प्रतिभा और काम केजरिए अपने राज्य को बढ़ावा देना होगा" 

गोरी राजस्थान में जन्मी एक डांसर है, और उन्होंने अपनी कला के जरिये उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत मेंकाफी लोकप्रियता हासिल की है।

किंग ने 300 से अधिक लाइव-परफॉरमेंस किए हैं और अब वह लोकल-रूटेड संगीत के साथ एक बड़ी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। "बाजार में रीमिक्स और जोरदार इलेक्ट्रॉनिक संगीत की बाढ़ के बावजूद, लोग अभी भी शाही और रूटेड संगीत को पसंद करते है, और मैं अभी उसी जोन के लिए कुछ नया बना रहा हूँ"


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.