Share Market Today :यूक्रेन संकट से मार्केट हुआ क्रैश, रिलायंस, TCS सहित सभी शेयर हुए धड़ाम

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 22, 2022

मुंबई, 22 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     यूक्रेन-रूस के मध्य जारी टेंसन से बिजनेस वर्ल्ड भी टेंसन में आ गया है। हो भी क्यों न, रूस के यूक्रेन पर कब्जे के प्रयास को रोकने के लिए अमेरिका सहित लगभग सभी पश्चिमी देश एकजुट हो चुके हैं। ऐसे में युद्ध की संभावना बढ़ने से पूरी दुनिया के व्यापार पर प्रभाव पड़ेगा। ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में भारत भी इससे अछूता नहीं रह सकता है। 

भारत में सबसे ज्यादा तेज़ी से अगर कोई क्षेत्र इससे प्रभावित हित है, तो वह है शेयर बाज़ार। कारण साफ है, भारत के शेयर बाज़ार में डायरेक्ट और इनडाइरेक्ट रूप से अच्छा ख़ासा विदेशी इन्वेस्टमेंट लगा हुआ है। साथ ही भारत के रूस-यूक्रेन के साथ घनिष्ठ व्यापारिक संबंध होने से भारत इस टेंसन से सीधा प्रभावित होता है। अब जबकि रूस ने यूक्रेन के ऊपर दबाव बढ़ाते हुए यूक्रेन की सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या में इजाफ़ा कर रहा है, ऐसे में पूरी दुनिया और बिजनेश वर्ल्ड तनाव में आ चुका है। भारतीय शेयर बाजार ( share market today ) में आज सुबह से जारी गिरावट के रूप में यह साफ देखा जा सकता है। आज सुबह क्या बड़े और क्या छोटे, सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई।

ज्ञात हो कि मार्केट आज ( share market today ) भारी नुकसान के साथ ओपन हुआ था। एक तरफ BSE का सेंसेक्स 1244.95 अंक के भारी घाटे के साथ 56,438.64 पर ओपन हुआ था। NSE के निफ़्टी ने भी आज की ओपनिंग 368.70 अंको के घाटे के साथ 16,847.95 के स्तर पर ओपन किया। एक समय सेंसेक्स 56,394.85 और निफ्टी 16,843.80 के निम्न स्तर तक पहुंच गया था। 

हालांकि यूनाईटेड नेशन (UN) में जारी गहन बैठक के मद्देनजर यूक्रेन-रूस संकट के कुछ सकारात्मक परिणाम निकल कर आने की संभावना बनी है। इसी सकारात्मकता में मार्केट में भी थोड़ा सुधार दिख रहा है। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 705.14 अंक गिरकर 56,978.45 पर कारोबार कर रहा था। निफ़्टी भी थोड़ा सुधार दिखाते हुए 209.15 अंको के नुकसान के साथ 16,997.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जहां तक बड़े नामों की बात करें तो RIL एक प्रतिशत ( RIL share price ) और TCS 3% से ऊपर गिर ( TCS share price ) चुके हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.