मेष (ARIES) - मेष राशि वालों को साल 2023 सेहत के दृष्टिकोण से बेहतर साबित हो सकता है। मतलब साल 2022 की अपेक्षा इस साल स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों को लेकर साल की शुरुआत में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि लग्न भाव में राहु, 12वें भाव में गुरु ग्रह और विवाह स्थान पर केतु ग्रह विराजमान हैं। इसलिए जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाद- विवाद से बचें। किसी विषय को लेकर लंबी चर्चा न करें। साथ ही जब 22 अप्रैल के बाद गुरु ग्रह लग्न में आएंगे। तो रिश्तों में सुधार आ सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह के योग बनेंगे।
आप लोगों को इस साल गुरु ग्रह की आराधना करना चाहिए। साथ ही गुरु ग्रह के मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करना चाहिए। गुरुवार को पीले लड्डुओं और पीले वस्त्र का दान करें। साथ ही रोज गले और माथे पर पिसी हुई हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करें।
वृष (TAURUS) - साल 2023 में वृष राशि वालों को सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए। क्योंकि गुरु ग्रह गोचर करके 12वें स्थान में जाएंगे और वह अष्टम भाव के कारक भी है। इसलिए मई महीने से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस वर्ष आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलती नजर आ रही है। साल की शुरुआत में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शनि के प्रभाव से आपका व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन गुरु ग्रह आपके 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस वर्ष आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। जिसका आपको ध्यान
रखना चाहिए। यह साल आपको प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में मजबूती आएगी और प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।
वृष राशि के लोग प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हर मंगलवार घर पर सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही प्रत्येक बुधवार नारियल को बहते जल में प्रवाहित करें। वहीं माथे और गले पर केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) - साल 2023 मिथुन राशि वालों को सेहत के दृष्टिकोण से उत्तम साबित हो सकता है। शनि की ढैय्या हटते ही आपको रोग, ऋण और शत्रु से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि लंबे समय से आपको या आपके पारिवारिक सदस्य को कोई न कोई बीमारी हो रही थी। तो उससे अब आपको निजात मिलने जा रही है। इस साल आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं हो सकती है। लेकिन आपको गोचर कुंडली में शनि देव आठवें भाव में रहेंगे। वहीं मंगल 12वें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस साल आप वाहन सावधानी से चलाएं। साल 2023 आपको काम- कारोबार के मामले में अनुकूल बित हो सकता है। क्योंकि शनि देव की ढैय्या खत्म होने जा रही है। नए कार्य की आप शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों के लिए साल 2023 अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गोचर कुंडली में केंद्र में गुरु और बुध विराजमान हैं और लाभ स्थान में राहु ग्रह है। वहीं शिक्षा के भाव में केतु बैठे हैं। इसलिए ध्यान तो भटकेगा। लेकिन शिक्षा में कोई बाधा नहीं होगी। उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। इस साल अप्रैल के बाद आपकी संतान का विवाह हो सकता है। साथ ही अगर आप खुद अविवाहित हैं, तो आपका विवाह का भी योग बन रहा है।
इस साल आप हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही मां दुर्गा की उपासना करें। साथ ही शुक्रवार को दूध, दही और चावल का दान करें। वहीं आप नीलम धारण कर सकते हैं। जो आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
कर्क (CANCER) - वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु और राहु की स्थिति मजबूत है। वहीं शनि जब 17 जनवरी के बाद शनि अष्टम भाव में आ जाएंगी, जिससे शनि देव की नीच दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ेगी। इसलिए कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से वाद- विवाद से बचें। वहीं काम- कारोबार में थोड़ी रुकावट आ सकती हैं। लेकिन 22 अप्रैल के बाद गुरु कर्म स्थान में आएंगे। जिससे शनि की दृष्टि भंग हो जाएगी। इसलिए यह साल आपको साल 2022 की तरह की सुखद साबित हो सकता है। धनलाभ के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन इस साल लेन- देन करते समय सावधानी बरतें। वहीं किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। साल 2023 में आपकी सेहत की बात करें तो इस साल आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जनवरी- फरवरी में कोई स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। मतलब पेट, अस्थमा, कफ और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शनि देव की ढैय्या शुरू हो रही है, जिससे आपको जून, अक्टूबर और दिसंबर में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई लापरवाही न बरतें और चेकअप रेगुलर कराते रहें।
इस वर्ष आपको शनि देव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही मंगलवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। साथ ही सोमवार को बहते जल में चांदी का सिक्का प्रवाहित करें। यह उपाय केवल एक बार करना हैं। वहीं हर बुधवार गणेष जी की पूजा करें। वहीं चीटियों को आटा डालें। जिससे आपको लाभ हो सकता है।
सिंह (LEO) - वैदिक ज्योतिष अनुसार सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति गुरु ग्रह के गोचर के बाद अच्छी होती जाएगी। क्योंकि गुरु ग्रह अभी कमजोर चर रहे थे। लेकिन 22 अप्रैल को गुरु ग्रह भाग्य स्थान में गोचर कर जाएंगे। जिससे आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही धनलाभ के साथ धन संचय के भी योग बन रहे हैं।
अप्रैल के बाद आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शेयर, सट्टा और लॉटरी में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। मतलब गुरु ग्रह के गोचर करते ही आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सिंह राशि के जातकों को साल की शुरुआत में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि गुरु अष्टम भाव में रहेंगे और राहु- चंद्र की युति बन रही है। इसलिए 1 जनवरी से लेकर 15 मार्च तक सिंह राशि के जातक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि पुरानी बीमारी उभर सकती है या कोई आकस्मिक कोई परेशानी हो सकती है।
भगवान शिव की उपासना करें। साथ ही शिवलिंग पर धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें। जिससे आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं सूर्य देव को अर्घ्य दें। साथ ही पुखराज रत्न धारण करें। जो आपको लकी स्टोन साबित हो सकता है।
कन्या (VIRGO) - साल 2023 में कन्या राशि वालों की गोचर कुंडली के अष्टम भाव में राहु ग्रह विराजमान हैं और साल की शुरुआत में ही ग्रहण दोष लग रहा है। साथ ही 22 अप्रैल को गुरु ग्रह गोचर करते राहु के साथ चंडाल योग का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए आप लोगों की सेहत खराब रह सकती हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अप्रैल तक आपका काम- कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी भी बदल सकते हैं। साल 2023 छात्रों के लिए अच्छा रह सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु और शनि की स्थिति बेहद शुभ है।
आप लोगों को इस साल प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। वहीं चने की दाल गुरुवार को दान करें। साथ ही किसी ब्राह्मण को 5 गुरुवार भोजन कराएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
तुला (LIBRA) - वैदिक ज्योतिष अनुसार 17 जनवरी को शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे आपको ढैय्या से मुक्ति मिलने जा रही है। क्योंकि शनि देव की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में पड़ रही है। जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा था। इसलिए शनि देव के गोचर करते ही आपकी सेहत में सुधार होगा। लेकिन मंगल देव अष्टम भाव में भ्रमण कर रहे हैं, तो वर्ष की शुरुआत खासकर जनवरी के महीने में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना है। काम- कारोबार के लिहाज से साल की शुरुआत में आपकी धीमी शुरुआत हो सकती है। जनवरी में कोई नए काम की शुरुआत नहीं करें। उसके बाद आपको शानदार शुरुआत मिलेगी। साथ ही जिन लोगों की उम्र 30 साल से ऊपर है, उन लोगों को नौकरी और कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। इस साल 15 मार्च के बाद धनलाभ की स्थिति बन रही है। मतलब उसके बाद आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं 16 अक्टूबर से लेकर 15 नबंवर तक थोड़ा संभलकर रहें। मतलब नया निवेश नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम- संबंध के लिए आपको साल 2023 अच्छा साबित हो सकता है।
इस साल आपको हर मंगलवार को बजरंगबाण का पाठ करें। साथ ही भोलेनाथ की उपासना करें। शिव चालीसा पढ़ें और शिवलिंग पर शहद और कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) - वैदिक ज्योतिष अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2023 सेहत के लिहाज से मिला जुला साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ढैय्या 17 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। इसलिए जनवरी से ही आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मतलब कोई पुरानी बीमारी बन रह सकती है। क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि छठे मतलब रोग स्थान पर पड़ रही है। इसलिए शनि देव रोग को बढ़ावा दे सकते हैं। वहीं राहु भी छठे स्थान में विराजमान है। छात्रों के लिए साल 2023 की शुरुआत अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह अप्रैल तक पंचम भाव में विराजमान हैं। इसलिए अगर जो जो विदेश में जाकर पढ़ना और नौकरी करना चाहते हैं तो बड़ी सफलता मिल सकती है। साल 2023 में आप शनि देव की कृपा से वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। मार्च से जुलाई के बीच आप खरीद सकते हैं। साथ ही 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच में आप कोई घर या वाहन की बुकिंग कर सकते हैं।
इस साल वृश्चिक राशि के लोगों को शनि देव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। साथ ही वृश्चिक राशि के लोगोंं का जब भी जन्मदिन आए तो नवग्रहों की शांति कराएं। साथ ही शनि देव को काले चने और 5 बदाम चढ़ाएं। साथ ही बुधवार के दिन आपको सूखा नारियल और बादाम प्रवाहित करने चाहिए। तो आपको लाभ मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) - वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2023 में धनु राशि के जातकों की सेहत शानदार रहेगी। क्योंकि शनि की साढ़ेसाती जनवरी में समाप्त हो जाएगी। इसलिए सेहत लगभग अच्छी ही रहेगी। वैदिक ज्योतिष अनुसार साढ़ेसाती हटने के बाद ढाई साल आपके बहुत अच्छे गुजरेंगे। इसलिए आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। क्योंकि शनि देव भाग्य स्थान को देख रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह लाभ स्थान को देख रहे हैं। इसलिए निवेश से लाभ मिलेगा। आप लोगों को इस साल प्रेम- प्रसंग में सफलता मिल सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो इस साल आपको विवाह हो सकता है। योग अप्रैल से लेकर दिसंबर तक बन रहा है। साल 2023 में धनु राशि
वालों को काम- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से आपको मुक्ति मिलेगी। इसलिए शनि देव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। साथ ही जो लोग शिक्षा, धर्म- कर्म, कंसल्टेंसी के काम से आप जुड़े हुए हैं तो आपको मार्च से बाद बड़ी सफलता मिल सकती है।
साल 2023 में धनु राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करें। वहीं बुधवार के दिन नारियल और नीला कपड़ा प्रवाहित करें। तो आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।
मकर (CAPRICORN) - मकर राशि के छात्रों को साल 2023 काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु तीसरे भाव में विराजमान हैं। इसलिए शिक्षा- परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। भाग्य का भी साथ मिलेगा। साथ ही अप्रैल तक आप विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। जनवरी के बाद से आप कभी अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जो आपका व्यापार स्लो चल रहा था, उसमें रफ्तार देखने को मिलेगी। क्योंकि साढ़ेसाती का दूसरा फेज खत्म हो रहा है और शनि देव की दृष्टि आपके कर्म भाव से हट रही है। साल 2023 में जुलाई के बाद आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं फरवरी से मई से लेकर वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही धन संचय भी आप कर सकेंगे। फरवरी शुरू होते ही आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन राहु आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में विराजमान हैं। इसलिए छोटे- मोटी बीमारियां आपको घेर सकती हैं।
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 में आप शनि देव की आराधना करें। साथ ही काले तिल और काली दाल का दान करें। साथ ही बुधवार के दिन आपको 5 बादाम, काला कपड़ा और नारियर को नदी में प्रवाहित करें। साथ ही पूरे साल प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ (AQUARIUS) - वैदिक ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि से जुड़े जातकों को वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों के मामलों में मिलाजुला साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव 17 जनवरी को आपके लग्न भाव में प्रवेश करेंगे और वहां से वह सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे। जिससे संबंधों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए साल 2023 अच्छा साबित हो सकता है। इस साल आप विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। साल 2023 काम- कारोबार के लिहाज से आपको अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन चुनौतियां बनी रहेंगी। नौकरी और व्यवसाय में आपको कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आफको डाउन करने की कोशिश करेंगे। इसलिए वाद- विवाद से बचें। आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही गोचर करेंगे। इसलिए आपके आलस्य में वृद्धि हो सकती है। इसलिए कुछ काम डिले हो सकते हैं, जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इस साल आपको हर शनिवार शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का भी पाठ करें और मंगलवार को चोला चढ़ाएं। साथ ही समय – समय पर नवग्रह शांति करा सकते हैं।
मीन (PISCES) - साल 2023 में गुरु ग्रह के आशीर्वाद से आपका काम- कारोबार अच्छा चलेगा। वहीं शनि की साढ़ेसाती का आपका नकारात्मक प्रभाव आपके नौकरी और व्यापार पर पड़ता नहीं दिख रहा है। वहीं अप्रैल के बाद से धनलाभ अच्छा होगा। जो कारोबारी हैं, वह कोई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकते हैं। आप लोगों की सेहत साल 2023 में अच्छी रहेगी। क्योंकि इनकी गोचर कुंडली में वर्ष के अंत तक ग्रह- नक्षत्रों का चाल अच्छी रहेगी। साल 2023 के अप्रैल महीने में गुरु ग्रह आपके लग्न भाव में स्थित रहेंगे और पंचम भाव को देखेंगे। इसलिए इस समय अगर आप किसी उच्च कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो ले सकते है। वहीं इस बीच आपको प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है। साथ ही विदेश जाकर पढ़ाई करने का भी मौका मिल सकता है।
ज्योतिष अनुसार इस साल आप पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं। साथ ही बुधवार के दिन एक नारियल नीले कपड़े साथ बहते हुए जल में प्रवाहित करें। वहीं 5 बादाम भी साथ में प्रवाहित करें। हल्की का तिलक अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।