सिंधिया बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे ग्वालियर

ग्वालियर। ग्वालियर में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। जिसके लिए भाजपा के मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरो जोरो से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं शहर की जनता से रूबरू होना है, साथ ही शहर को नई उड़ानों से जोड़ना है। जिले के तीनों बड़े मंत्री प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सिंधिया के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। हम आपको बता दें उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार ग्वालियर जिले में भ्रमण करेंगे, और अपने कार्यकर्ताओं एवं शहर की जनता से रूबरू होंगे।

बुधवार के तय कार्यक्रम

सिंधिया बुधवार को सुबह 9%3A30 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। 11%3A30 बजे चंबल पुल जिला मुरैना मे आगमन करेंगे। दोपहर 12%3A00 से साईं काल 6%3A00 बजे तक वह मुरैना जिले के गोरखी मनसूर बाबा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद रात्रि अपने जयविलास पैलेस में आराम करेंगे।

गुरुवार के तय कार्यक्रम

सिंधिया गुरुवार को सुबह 9%3A00 बजे मांढरे की माता के दर्शन करेंगे, 9%3A30 बजे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर 10%3A00 बजे श्याम वाटिका बिल्ला नगर में मीसबंदियों के साथ मुलाकात करेंगे। 11%3A00 बजे नए एयरपोर्ट के स्थल का जायजा एवं निरीक्षण करेंगे, उसके बाद महाराजपुरा एयरपोर्ट पर जाएंगे। फिर 12%3A15 बजे से 1%3A45 तक जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और 1%3A45 से 2%3A45 बजे तक मीडिया के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में वार्तालाप करेंगे। फिर 3%3A00 बजे से 5%3A00 बजे तक गणमान्य नागरिकों के साथ बंधन वाटिका में सौजन्य मुलाकात करेंगे। उसके बाद 5%3A15 बजे तक आर्मी की बजरिया में श्रीमती शिविका सिंह जादौन के निवास स्थान पर उन्हें सुपरमॉडल वर्ल्ड वाइड इंडिया 2021 से सम्मानित करेंगे। फिर 5%3A45 बजे मामा का बाजार माधवगंज में श्रीहर्ष तोमर जी के निवास स्थान पर उन्हें विक्रम अवार्ड से सम्मानित करेंगे। उसके बाद 6%3A15 बजे सिंधी कॉलोनी में पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा जी के निवास स्थान पर उन से सौजन्य भेंट करेंगे। फिर 7%3A00 बजे हरकोटा सीर पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास स्थान पर उनसे सौजन्य भेंट करेंगे। उसके बाद नई सड़क पर 7%3A45 बजे जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। फिर रात्रि 8%3A35 बजे श्री भारत रत्नाकर जी के निवास स्थान जनक गंज पर संवेदना वेट करेंगे। उसके बाद अपने निवास स्थान जय विलास पैलेस में विश्राम करेंगे।

शुक्रवार के तय कार्यक्रम

सिंधिया शुक्रवार को सुबह 10%3A00 बजे मिस. अपूर्व शर्मा के निवास स्थान पत्रकार कॉलोनी विनय विहार में कॉस्मापॉलिटन वर्ल्ड इंडिया 2021 के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। फिर 10%3A35 पर मिस प्राची यादव के निवास स्थान आनंद नगर में उनके टोक्यो पैरालंपिक्स में अच्छे प्रदर्शन पर गौरव पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उसके बाद बसंत बिहार में मिस पुर्वा धौलाखंडी को मिस इंडिया एलिट 2021 प्रतियोगिता से सम्मानित करेंगे। फिर गांधी रोड स्थित स्वर्गीय श्री एएच कुरेशी के निवास स्थान पर उनसे संवेदना भेंट करेंगे। उसके बाद 12%3A00 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विक्की फैक्ट्री स्थित वीनस बैकेट हाॅल मे भोजन करेंगे। फिर 2%3A15 बजे अपने निवास स्थान जय विलास पैलेस पहुंचेंगे उसके बाद 2%3A30 बजे वहां से प्रस्थान कर सड़क मार्ग से 7%3A00 बजे तक दिल्ली के आनंद लोक में पहुंचेंगे।

Posted On:Monday, September 20, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.