ग्वालियर। ग्वालियर मैं 1857 की क्रांति में शहीद हुए पूज्य संतों की पावन स्मृति में श्राद्ध महापर्व की शुभ अवसर पर गीता कथामृत वा श्राद्ध दर्पण एवं चर्म योग शिक्षा शिविर आज (सोमवार) से शुरू किया गया। यह महापर्व पूरे 15 दिन का रखा गया है यानी 6 अक्टूबर अमावस्या तक किया जाएगा।
इस महापर्व का मुख्य उद्देश्य है, उन पूज्य शहीद संतो की स्मृति को तृप्त करना जिन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के प्राणों की रक्षा की थी। इस श्राद्ध के महापर्व में गीता कथामृत व श्राद्ध दर्पण एवं चर्म रोग शिक्षा सेवा का सेवर लगाया गया है।
इस महापर्व के बारे में सिद्ध भूमि श्री गंगा दास जी महाराज ने कहा की यह आयोजन फूलपुर के 745 संतो की पावन स्मृति में किया जा रहा है। जिन्होंने अपने प्राणों को संकट में डाल कर झांसी राज्य की महारानी लक्ष्मी बाई को अपनी शाला में जगा दी और उनके प्राणों की रक्षा करते हुए स्वयं की आहुति दे दी।
Posted On:Monday, September 20, 2021