फिल्मफेयर मैगजीन के जुलाई इशू के कवर पेज पर नजर आये सोनू सूद

मुंबईजुलाई 12


हम सबने कई बार सुना है ,'सभी सुपर हीरो केप नहीं पहनतेलेकिन इस बात को पूरी तरह से सच एक इंसान ने किया है जो हमारे देश के हर व्यक्ति के लिए सुपर हीरो बन चुका है। हम बात कर रहे है सोनू सूद की। जब कोविड ने देश को पूरी तरह से जकड़ लिया था सोनू ऐसे वक़्त में सबके लिए मसीहा बनकर आये और उन्होंने हर जरूरतमंद की मदद की। अब फिल्मफेयर मैगजीन ने सोनू को सम्मानित करते हुए जुलाई इशू के कवर पेज पर बनाया उन्हें अपना स्टार। 

 

कवर पेज को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, "मुझे अब भी याद है जब मैं अपने सपनो को पूरा करने के लिए  लुधियाना से मुंबई आने के लिए 'डीलक्स एक्सप्रेसमें बैठा था और मैंने लुधियाना स्टेशन से फिल्मफेयर मैगजीन खरीदी थी। आज 20 साल बाद मैं उनके कवर पर हूँ और मुझे एहसास हुआ की अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कभी लेट नहीं होते हो। “

 

इस पेज पर आप सोनू को एक ब्लेजर में देख सकते है और वह उसके नीचे अपनी सुपरमैन टीशर्ट दिखा रहे है। कैप्शन में उनके लिए लिखा गया है ,"मीट  न्यू सुपर हीरो ' .यह बात उनके लिए बिल्कुल सच है। 

 

आज अगर किसी को कोई भी मुसीबत आती है तो हर इंसान के मुँह पर सिर्फ सोनू का नाम आता है। उन्होंने लोगों का इंसानियत में फिर से विश्वास जगाया है। जब कोविड के समय लोगों ने सारी  उम्मीद छोड़ दी थी ,सोनू सबके लिए उम्मीद की किरण बनकर आये। 

 

वर्कफ़्रंट पर,उन्हें जल्द ही तेलुगु एक्शन फिल्म 'आचार्यमें देखा जाएगा। इसके साथ साथ वह बॉलीवुड हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराजमें अक्षय कुमारसंजय दत्त और मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान और मानुषी संयोगिता के रोल में नजर आएंगे। 

 

सोनू तमिल फिल्म 'थामेजहरासनमें भी नजर आएंगे।

Posted On:Monday, July 12, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.