ग्वालियर। ग्वालियर मे लूट और छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों मे एक नया सच सामने आया है। हाल ही में लूट और छेड़छाड़ के मामले में फर्जी एफ आई आर दर्ज कराने वाला गिरोह गिरफ्तार किया गया। गैंग की महिला ने लूट और छेड़छाड़ की वारदात की झांसी रोड थाने में राशिद खान सहित दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। महिला ने सड़क पर सोने की चेन सहित दो मोबाइल की लूट होने का नाटक रचा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और दस्तावेजों के आधार पर इस गैंग को पकड़ा है।
यह है पूरा मामला
हम आपको बता दे, 25 अगस्त को झांसी रोड थाने में महिला द्वारा एक FIR दर्ज करवाई गई थी। एफ आई आर में यह बताया गया था कि उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है और उसकी सोने की चेन भी लूट ली गई है। उसके द्वारा दो लोगों पर आरोप लगाया गया था। जिसमें एक अज्ञात था एक ज्ञात जो दूर के रिश्ते में उसका जीजा लगता है। तो इसमें IPC की धाराओं के तहत केस दायर किया गया था।
मोबाइल लोकेशन से पता चली असलियत
टीआई के मार्गदर्शन में महिला सब-इंस्पेक्टर द्वारा विवेचना की गई। जब सारी जांच हुई तो उसमें यह पाया गया कि जो FIR दर्ज की गई है। वह उस व्यक्ति के विरुद्ध की गई, जिसके साथ इनका पहले से प्रॉपर्टी और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके बाद इन्हें थाने भी बुलाया गया और जो दिनांक और समय फरियादी महिला द्वारा बताई गई थी उस समय पर संदिग्ध आरोपी वहां था ही नहीं। टॉवल लोकेशन से यह पाया गया कि वह उस समय वहां था ही नहीं। संदिग्ध राशिद उस समय अपनी पत्नी के साथ वकील के पास गया था। सीसीटीवी फुटेज और कॉल लॉग द्वारा यह पता लगा की महिला, उसकी बहन, और उसके दो पुरुष साथी द्वारा फर्जी FIR की गई थी। महिला और उसके 3 साथियों द्वारा FIR करने का उद्देश्य का कि जो उनका संदिग्ध के साथ प्रॉपर्टी और पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा है उसमें संदिग्ध पर दबाव बनेगा, और उनकी परेशानी का हल भी हो जाएगा।
पहले से दर्ज केस में बढ़ई आईपीसी की धाराएं
पुलिस द्वारा बताया गया, इस मामले में पहले से लूट का केस दर्ज है इसलिए उसी में सेक्शन 195 आईपीसी, 120 बी आईपीसी, 182 एवं 201 सेक्शन के तहत उनको गिरफ्तार कर लिया गया है, और अब माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Posted On:Saturday, September 18, 2021