पूर्वोत्तरः कोरोना के 769 नए संक्रमित मिले

-असम में 01 और मरीज की मौत

गुवाहाटी, 16 अप्रैल । पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। असम के साथ ही मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 769 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम 01 मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 41 हजार, 020 हो गई है। इनमें 3 लाख, 31 हजार, 802 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 121 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 5 हजार, 222 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 338 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 नये मरीज की मौत हुई है।
 
असम में फिर से 499 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,22 हजार, 367 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,16 हजार, 284 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 85 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3 हजार, 613 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 123 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 27 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 33 हजार, 871 हो गई है। इनमें 33 हजार 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 340 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मणिपुर में 18 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 579 है जबकि 29 हजार, 062 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 141 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 376 मरीजों की मौत हुई है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 08 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 920 है जबकि 16 हजार, 798 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 66 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 97 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 582 हो गई है जबकि 13 हजार, 974 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 457 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
नगालैंड में 42 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 482 है। राज्य में कुल 12 हजार, 100 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 121 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 93 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 41 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 497 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 993 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 251 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मिजोरम में इस बीच 37 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 722 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 477 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 233 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।

Posted On:Friday, April 16, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.