जैकलीन फर्नांडिस का फिल्म 'भूत पुलिस' से फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़

मुंबईजुलाई 08


सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करने के बादफिल्म भूत पुलिस के मेकर्स ने अब जैकलीन फर्नांडिस  का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। सैफ फिल्म में विभूति के किरदार में नजर आने वाले है , अर्जुन चिरौंजी के और जैकी फिल्म में कनिका के रोल में नजर आएंगे। 

 

जैकलीन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मिलिए फ़ैब्युलस कनिका से  भूत पुलिस में। "

हमेशा की तरह जैकलीन इस पोस्टर में काफी हॉट नजर  रही है। अब सैफअर्जुन और जैकलीन के बादयामी गौतम का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होना रह गया है।

 

फिल्म भूत पुलिस में में सैफअर्जुन कपूरयामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस  लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी है और यह चारों फिल्म में घोस्टबस्टर्स के रोल में नजर आएंगे। फिल्म पिछले साल हिमाचल प्रदेश में शूट की गयी थी। 

 

फिल्म को पवन किरपलानी ने डायरेक्ट किया है  जिन्होंने पहले काफी थ्रिलर फिल्में डायरेक्ट की है जैसे की 'रागिनी mms ' और 'फोबिया' . फिल्म को रमेश तौरानी और अक्षय पूरी ने प्रोड्यूस किया है। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द ही स्ट्रीम करेगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी अन्नोउंस नहीं की गयी है। 

 

वर्कफ्रंट पर जैकी के पास काफी फिल्में है। वह लक्ष्य राज आनंद  की फिल्म 'अटैक' ', रोहित शेट्टी की 'सर्कस' , फरहाद सामजी की 'बच्चन पांडेऔर अभिषेक शर्मा की फिल्म 'राम सेतुमें नजर आएँगी।

 

Posted On:Thursday, July 8, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.