गणेश विसर्जन के लिए निगम द्वारा लगाए गए पंडाल

ग्वालियर। अनंत चतुर्दशी के मौके पर ग्वालियर मे नगर निगम द्वारा शहर वासियों के लिए विभिन्न चौराहों पर विसर्जन कैम्प लगाए गए। इन विसर्जन कैंप में छोटी भगवान गणेश की मूर्तियों को इकट्ठे करने की व्यवस्था की गई। इकट्ठी हो रही गणेश प्रतिमाओं को नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जल में विसर्जित किया गया।

 इन जगहों पर लगे विसर्जन कैंप

नगर निगम ने शहर के बड़े चौराहे जैसे बारादरी चौराहा, फूल बाग चौराहा, हजीरा चौराहा, कटोरा ताल, महाराज बाड़ा, शिंदे की छावनी आदि में विसर्जन कैंप लगाए हैं। इसके अलावा शहर में चलित जलाशयों की भी व्यवस्था की गई।

नगर निगम कर्मचारी रवि द्वारा बताया गया, की जो लोग गणेश विसर्जन करने नहीं जा पा रहे,  जिनके लिए कटोरा ताल और सागर ताल दूर पड़ता है। उन सभी लोगों के लिए ग्वालियर नगर निगम द्वारा जगह जगह पर पंडाल लगाए गए हैं ताकि लोग गणेश प्रतिमाओं को यहां रख जाएं। जो गणेश प्रतिमाएं यहां इकट्ठी होंगी उन प्रतिमाओं को नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा शाम तक बड़े जलाशयों में विसर्जित किया गया।

Posted On:Sunday, September 19, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.